लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: औरंगाबाद। औरंगाबाद क्षेत्र में सोमवार को दोपहर में बरबर ग्रामीण पावर हाउस की 33 हजार वोल्ट की मेन सप्लाई लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली गुल हो गई। जानकारी के अनुसार बरबर ग्रामीण पावर हाउस से औरंगाबाद क्षेत्र के दर्जनों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।आकाशीय बिजली गिरने से मेन लाइन में आई खराबी के कारण जहाननगर, देवी बोझी, बहादुर नगर, फरिया पिपरिया, पकरिया, कुकुरगोती, मूड़ा बसही समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारी फाल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। जेई शिव प्रकाश ने बताया कि...