Lakhimpur Khiri News: मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: ममरी। एसडी इंटरनेशनल स्कूल घरथनिया में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय वर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर पटेल संस्थान के अध्यक्ष राजीव पटेल, महेश वर्मा, विद्यालय के स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.