लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: ममरी, संवाददाता। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम घरथनिया निवासी गंगाराम ने गांव के ही रामगोपाल और अभिषेक के खिलाफ खेत की मेड़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि खेत की मेड़ के चारों ओर लगाए गए करीब दो वर्ष पुराने 40 यूकेलिप्टस के पेड़ों को विपक्षियों ने काट डाला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...