Lakhimpur Khiri News: मृत बताकर दूसरे के नाम जमीन वरासत की शिकायत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा, संवाददाता। क्षेत्र के मटेरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसको मृत दिखाकर उसकी जमीन का वरासत दूसरे के नाम कर दी गई। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।ग्राम रानीपुरवा मटेरा निवासी सियाराम उर्फ मंगल पुत्र छत्रपाल ने एसडीएम को दी गई शिकायत में बताया कि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 938, रकबा 0.454 हेक्टेयर संक्रमणीय खातेदार के रूप में उसका नाम दर्ज है। आरोप है कि लेखपाल ने उसे मृतक दर्शाते हुए उसकी भूमि का नामांतरण गांव निवासी मंगल पुत्र आसरे के नाम वरासत में दर्ज कर दिया। जबकि वह जिन्दा है। यह भी आरोप लगाया है कि जिस मंगल के नाम वरासत दर्ज की गई है उसकी करीब 25 वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है। तहसील प्रशासन अब इस प्रकरण की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.