Lakhimpur Khiri News: मूसलाधार बारिश से जलभराव, घरों में घुसा पानी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ ही घंटों की तेज बारिश के बाद शहर के तमाम निचले मोहल्ले जलमग्न हो गए। कुम्हारन टोला नीची भूड़ और तीर्थ मोहल्ले में बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। वहीं सिनेमा रोड अंबेडकर रोड मेला मैदान भारत भूषण कालोनी अर्जुन नगर और मथुरानगर समेत कई इलाकों में सुबह तक सड़कों पर पानी भरा रहा। रात में हुई तेज बारिश के बाद लोगों को लगा कि सुबह तक पानी निकल जाएगा लेकिन कई इलाकों में काफी देर तक जलभराव की स्थिति बनी रही। सड़कें पानी में डूबी होने के कारण पैदल निकलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहिया वाहन चालकों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क और जलभराव के कारण गड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.