लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा, संवाददाता। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के तत्वावधान में गुरुवार को कस्बा कुकरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के जोश और उत्साह से सराबोर यात्रा का नेतृत्व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अवध प्रांत के प्रांत संयोजक शेर अली खान ने किया। हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।तिरंगा यात्रा की शुरुआत शेर अली खान के निजी आवास से हुई। यात्रा में मंच के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। यात्रा गुलशन चौराहा चमन चौराहा बड़ा चौराहा और सिख नय्या चौराहा होते हुए पुनः गुलशन चौराहा पहुंची जहां सभा के रूप में कार्यक्रम का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा इस द...