लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- Lakhimpur Khiri News: शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसएसपी डॉ ख्याति गर्ग ने तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों के समस्याओं की सुनवाई की। सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करके समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannau...