Lakhimpur Khiri News: मिशन शक्ति: मेधावी छात्रा बनी एक दिन प्रधानाध्यापक
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय अटकोहना नक़हा में कक्षा आठ की मेधावी छात्रा राधा को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता व सशक्तिकरण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई। राधा ने एक दिन की प्रिंसिपल के रूप में विद्यालय के दैनिक कार्यों का नेतृत्व किया। शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ बैठक की, कक्षाओं का निरीक्षण किया, छात्रों की समस्याओं को सुना। विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता व शैक्षिक गतिविधियों पर जोर रहा। राधा ने मिशन शक्ति के संदेश को आगे बढ़ाने व भविष्य में बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: कनक गुप्ता बनीं एक दिन की प्रध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.