Lakhimpur Khiri News: मिनी मैराथन में अतुल चौहान और हरमीत सिंह ने मारी बाजी
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। प्रतिभा फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित प्रथम चरण की स्व. नवीन चंद्र गुप्ता स्मृति मिनी मैराथन दौड़ में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रविवार को भीरा रोड स्थित नवीन पेट्रोल पंप से शुरू हुई दौड़ को मुख्य अतिथि एसडीएम पुष्पक, तहसीलदार कमलेंद्र प्रताप सिंह और बजाज डिस्टलरी के यूनिट हेड उदय प्रताप सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जूनियर और सीनियर वर्ग की दौड़ भीरा रोड, स्टेशन रोड, पुराना बस स्टैंड, सीओ चौराहा और बाईपास रोड होते हुए नवीन सर्विस पेट्रोल पंप पर संपन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम पुष्पक ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। यह भी पढ़ें- Balia News: पर्यावरण मिनी मैराथन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.