Lakhimpur Khiri News: मितौली के दो कानूनगो हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई
लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: तहसील मितौली में तैनात कानूनगो प्रेम प्रकाश अग्निहोत्री और त्रिभुवन नाथ मौर्य राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर तहसील परिसर में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की। तहसील सभागार में आयोजित विदाई समारोह में एसडीएम संतदास पवार ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की। प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार और नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा ने भी उनके सेवाकाल को प्रेरणादायी बताते हुए सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान तहसील के लेखपालों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.