लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस बार अपनी बहनों को खास उपहार देने के लिए लखीमपुर में भाइयों का रुझान मिठाइयों की बजाय ड्राई फ्रूट्स की तरफ अधिक देखा जा रहा है। मिठाइयों में मिलावट की आशंका और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण ड्राई फ्रूट्स लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने भी आकर्षक गिफ्ट पैक तैयार किए हैं। बाजार में ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक की शुरुआती कीमत 300 से लेकर 700, 1000, 1200 और 1800 रूपये तक उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सोने-चांदी और रुद्राक्ष की राखियां भी खूब बिकीं खुला सामान खरीदने वालों के लिए भी दरें तय हैं, जिसमें काजू 1000, रूपये बादाम 1200, रूपये किशमिश...