लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली पसगवां पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम खरगापुर निवासी अजय कुमार पुत्र शंभूदयाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 2 अगस्त 2026 की सुबह वह अपने घर पर भूसे से भरी ट्रॉली खाली करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही विनीत कुमार पुत्र गिरीश चंद्र तथा कुशल पुत्र विनीत कुमार वहां पहुंचे और उनके पुत्रों पुरुषोत्तम व सुंदरम के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे पुरुषोत्तम के सिर सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं सुंदरम के सिर पर फावड़े से वार किए जाने का भी आरोप है, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित का...