Lakhimpur Khiri News: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिया धरना
लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: पढुआ थाने के बल्दीपुरवा गांव में 27 जून को हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने सोमवार को विश्व मौर्य परिषद के लोगों ने सीओ आफिस पहुंचकर कोतवाल गोपाल नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि 27 जून को गांव के दरबारी लाल, घनश्याम, विदेश और हरगोविंद ने विनोद और प्रमोद पर जानलेवा हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया था। पढ़ुआ पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एक महीने बाद भी केवल एक आरोपी को जेल भेजा गया है। जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वे समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। ज्ञापन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ितों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.