लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: शराब पीने को लेकर क्षेत्र के मुड़िया खुर्द गांव में गाली गलौज के बाद दो लोग आपस भिड़ गए। आरोप है कि इसी दौरान सुरेश ने गांव के ही राम नरेश पुत्र टेकन पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि मुड़िया खुर्द गांव निवासी राम नरेश गांव में ही मंगलवार को एक घर में शराब पीने गया था। तभी वहीं पर सुरेश से कहासुनी हो गयी थी। उसके बाद दूसरे दिन बुधवार सुबह गांव के चौराहे की तरफ रामनरेश टहलने जा रहा था। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: युवक पर चाकू व डंडों से हमला, केस दर्ज आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही सुरेश ने फिर गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ा तो सुरेश ने रामनरेश पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके...