लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: जिले में कार्यरत बैंक सखियों ने अपने अल्प मानदेय और अनिश्चित भविष्य को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह भी पढ़ें- Shamli News: आशा और संगिनियों ने किया कार्य बहिष्कार, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन बैंक सखियों की मांगे समस्त बैंक सखी संगठन के बैनर तले बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं बैंक सखियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी सेवाएं नियमित करने और मानदेय बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह करने की मांग की। उन्होंने दो-टूक कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी।बैंक सखियों की भूमिका संस्थान की जिलाध्यक्ष साधना के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते हुए बैंक सखियों ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से बैंकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बैंक कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मि...