Lakhimpur Khiri News: माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के अध्यक्ष चुने गए राकेश
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। पीडी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा संघ चंदेल गुट से विद्यालय के एक अध्यापक को कार्यकारी जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर चयन किए जाने पर अध्यापकों ने हर्ष जताया है। पीडी इंटर कॉलेज के अध्यापक राकेश कुमार सिंह का जिला कार्यकारिणी में चयन होने पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद श्रीवास्तव, हरिकेश, नैनेश कुमार गुप्ता, कन्हैया लाल शास्त्री, उपेंद्र वर्मा और गीता गुप्ता ने गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्याम नरायन वर्मा समेत अध्यापक गण मौजूद रहे हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर रोहतास के 46 शिक्षक होंगे सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.