लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। शनिवार रात दस बजे कोतवाली के चखरा गांव में अपने बेटे के पेट्रोल डालकर आग लगा देने से जख्मी पिता बलराम शाह को लखनऊ में डॉक्टरों ने सोमवार को जवाब दे दिया। खबर है कि सोमवार शाम घरवालों ने उनको वहां से लाकर लखीमपुर के किसी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, जलने से जख्मी आरोपी सपालू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी मां बैजंती का लखीमपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बलराम शाह ने सपालू के खिलाफ जानलेवा हमले और अपशब्द कहने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली क्षेत्र के चखरा गांव निवासी बलराम शाह की पत्नी बैजंती का अपनी बहू छाया के साथ शनिवार रात करीब दस बजे किसी बात पर विवाद हो रहा था। यह भी पढ़ें- सास-बहू की कहासुनी में बेटे ने खोया आपा, मां-बाप पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग तभी बाइक सहि...