लखीमपुरखीरी, नवम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव बेल खुर्द में मां की मौत से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव बेल खुर्द निवासी 18 वर्षीय सुनील गौतम पुत्र स्व. गिरधारी लाल गौतम चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके सभी भाई अलग-अलग रहते थे, जबकि सुनील अपनी मां के साथ रहता था। उसकी मां काफी समय से बीमार चल रही थीं। सुनील ने मां के इलाज में लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन उन्हें बचा नहीं सका। 12 नवंबर को मां की मौत हो गई थी। मां की मौत से सुनील काफी आहत था। बताया जाता है कि 13 नवंबर की शाम करीब पांच बजे सुनील ने अपने घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इल...