लखीमपुरखीरी, अगस्त 26 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। कस्बे में मंगलवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ा। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार की शाम करीब छह बजे महेवागंज चौराहे पर भयंकर जाम लग गया। पुलिस चौकी से उल्ल नदी पुल तक जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अक्सर बालूडीह चौराहे पर जाम की समस्या रहती है। दुकानदारों ने बताया कि ई रिक्शा वाले चौराहे पर ही रिक्शा खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते हैं। जिससे आने जाने वाले लोगों को जाम में फंस कर घंटों इंतजार करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...