लखीमपुरखीरी, जुलाई 8 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर क्षेत्र में एक बार फिर बातों में उलझाकर ठगी करने वाले गिरोह की सक्रियता सामने आई है। बुधवार को दो अज्ञात ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर उससे 20 हजार रुपये नकद सोने की चेन और अंगूठी ठग ली। घटना ने लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।क्षेत्र की कुसमी कॉलोनी निवासी नन्दिनी पत्नी अजीत सिंह के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह खुटार रोड पर जा रही थीं। तभी एक अज्ञात युवक उनके पीछे पीछे चलने लगा और बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद एक वृद्ध व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। दोनों ने महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके पास रखे 20 हजार रुपये एक सोने की चेन और एक अंगूठी ले ली और बदले में एक कागज थमा दिया। जब महिला ने कागज खोला तब तक दोनों ठग मौके से फरार हो चुके थे। पीड़िता ने कोतवाली में तह...