Lakhimpur Khiri News: महिला समेत परिवार पर लाठी डंडों से हमला
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौंधवा में रास्ते में बंधी भैंस की पूंछ लगने को लेकर हुआ मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद चार लोगों ने महिला और उसके परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कौंधवा निवासी शिवानी देवी पत्नी रविन्द्र कुमार उर्फ मोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर लौट रही थी। रास्ते में बंधी भैंस की पूंछ लगने को लेकर मुनीश कुमार, केदारी लाल, विनोद और प्रमोद से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चारों लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में नेतराम के सिर और मानवी के हाथ में चोट आई जबकि शिवानी देवी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.