Lakhimpur Khiri News: महिला आरक्षियों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को मितौली थाने में भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आरक्षियों ने प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक सहित उपनिरीक्षकों और आरक्षियों की कलाई पर राखी बांधी। वहीं महबूब अली ने भी मितौली थाने पहुंचकर महिला आरक्षियों से राखी बंधवाई। इंस्पेक्टर महेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने सभी महिला पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट किए। उन्होंने बहनों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रक्षाबंधन के पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बताया। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन यह भी पढ़ें- Hathras News: छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.