Lakhimpur Khiri News: महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 18 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। मिशन शक्ति फेज-0.6 के तहत मझगई थाना क्षेत्र के बेला कला व बेला टॉपर में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा, अपराधों से बचाव व शासन की ओर से संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें और उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाएं। महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही मिशन शक्ति से संबंधित सामग्री भी वितरण की गई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.