Lakhimpur Khiri News: महिलाओं के मुकाबले पुरुष मिर्गी के ज्यादा शिकार
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जिले में मिर्गी के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चिंताजनक बात यह है कि सामने आ रहे नए मामलों में पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले अधिक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आनुवांशिक कारणों और दिमागी चोट के अलावा बदलती जीवनशैली, अत्यधिक तनाव, अनिद्रा, नियमित नशा और घंटों मोबाइल व कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करना भी इस बीमारी को तेजी से बढ़ावा दे रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, मस्तिष्क में अचानक असामान्य विद्युत तरंगों के सक्रिय होने से व्यक्ति को दौरे या झटके आने शुरू होते हैं। इसके पीछे आनुवांशिक कारण, सिर में पुरानी चोट, दिमागी संक्रमण, सूजन या स्ट्रोक जैसी गंभीर वजहें हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: मिर्गी समझकर करा रहे थे इलाज, जांच में बच्चों के दिमाग में मिला ट्यूमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.