लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मजदूरी करने गए दो युवकों की रविवार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना गांव आते ही मातम पसर गया। रीवा जिले के ग्राम चौरा में हुए इस दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय शादाब और 21 वर्षीय नादिर की जान चली गई।

तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत बताते हैं कि थाना मैलानी क्षेत्र के कस्बा कुकरा निवासी शादाब पुत्र नाजिम अली खान और नादिर पुत्र जाबिर खां रोजी रोटी कमाने के लिए मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रहकर पानी की टंकियां बनाने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों ग्राम चौरा स्थित एक तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बचाव अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने तलाश के बाद दोनों के शव तालाब ...