लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। जिले में खेती के नए प्रयोग किसानों के लिए आमदनी का बेहतर जरिया बन रहे हैं। हैरमखेड़ा निवासी सुमेर उर्फ लेखपाल ने ऑनलाइन मद्रास का खीरा मंगाकर अपने खेत में इसकी खेती शुरू की है। उनके इस नए प्रयोग में अब सफलता के संकेत दिखाई देने लगे हैं। खेत में खीरे के पौधों पर फल लगने शुरू हो गए हैं। सुमेर उर्फ लेखपाल ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर मद्रास के खीरे की खेती करने का निर्णय लिया। ऑनलाइन बीज मंगाकर उन्होंने इसे अपने खेत में लगाया। इस समय फसल में खीरे आ रहे हैं। बाजार में इस खीरे की कीमत अधिक होने के कारण उन्हें अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। खेती में नए प्रयोग से बढ़ेगी किसानों की उम्मीदमद्रास के खीरे की खेती का यह प्रयोग क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। यदि ब...