लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे मझगईं रेंज के गुनाखर टांडा, किशुन टांडा और कोलवा फार्म इलाके में पिछले कुछ दिनों से देखे जा रहे बाघों को वापस जंगल पहुंचाने के लिए डायना और पाखरी नाम की हथिनियों को भेजा गया है। एक साथ तीन-तीन बाघों की मौजूदगी से इधर के कई गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं। मवेशी चराकर वापस लौट रहे एक ग्रामीण ने गुनाखर टांडा के पास एक साथ तीन बाघ देखे। इससे इलाके में दहशत है। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे गुनाखर टांडा गांव निवासी प्रीतम सिंह जंगल की ओर से अपने मवेशियों को चराकर वापस लौट रहा था। गांव के उत्तर डॉ. दिनेश सिंह के खेत के पास उन्हें गन्ने के झुरमुट में एक साथ तीन बाघ दिखाई दिए। तीन बाघों को देख प्रीतम के होश उड़ गए। जान बचाकर वह किसी तरह वहां से गिरते-पड़ते भागकर ...