लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: मझगईं वन क्षेत्र से सटे तिकोना फार्म में बीती रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने भारी उत्पात मचाया। जंगल से भटककर आए हाथियों ने छब्बापुरवा निवासी किसान श्रीप्रकाश मौर्या के खेत में घुसकर लगभग तीन एकड़ में खड़ी गन्ने और धान की लहलहाती फसल को पूरी तरह रौंदकर नष्ट कर दिया। रात के अंधेरे में हाथियों की तेज चिंघाड़ सुनकर आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने एकजुट होकर शोर मचाया तथा आग और टॉर्च की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि, जब तक हाथी भागे, तब तक फसल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो चुका था। यह भी पढ़ें- रात में अचानक आए हाथियों के झुंड ने रौंद दी फसल, किसानों में दहशत सुबह खेत पर खेत का मंजर देखकर पीड़ित ...