लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी टाउन। कस्बा खीरी स्थित शिया वक्फ इमामबाड़े में अंजुमन हुसैनिया ने रसूले खुदा और उनके नवासे हज़रत इमाम हसन की शहादत के सिलसिले से दो दिवसीय मजलिस का आयोजन किया। जिसमें पहले दिन बनारस और दूसरे दिन बाराबंकी से आए आलिमों ने तकरीर की। इसके बाद अलम व ताबूत बरामद हुआ। इमामबाड़े में अंजुमन की तरफ से इमाम हसन की शहादत को याद किया गया। पहले दिन बनारस से आए मौलाना सैयद मोहम्मद अकील हुसैनी ने पैगम्बर की शान को बयान किया फिर शहादत को बयान किया। इससे पूर्व बहराइच के सोज़खान पंजतन हुसैनी ने सोज़ पढ़ कर मजलिस का आगाज़ किया। इस मौके पर मशहूर शायर हसन फैजाबादी और बहराइच के मज़हर सईद ने अपने कलाम सुनाए। बहराइच की अंजुमन फ़नाफ़िल हुसैनी ने अलम ताबूत का जुलूस निकाल कर मातम किया। दूसरे दिन मौलाना सैयद सलमान अब्बास...