लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। कोतवाली क्षेत्र के बंशीनगर में बुधवार सुबह टेरागोला पुल के पास मछली पकड़ने गए मछुआरे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे खींचकर गहरे पानी में ले गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद युवाओं ने पानी में उतरकर मगरमच्छ के चंगुल से मछुआरे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, पलिया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माहीगिरान निवासी अली हुसैन (50) पुत्र रुक्कु बुधवार सुबह अपने साथियों के साथ बंसीनगर स्थित पुलिया के पास मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसका जाल पानी में कहीं फंस गया। जाल छुड़ाने के लिए अली हुसैन जैसे ही पानी में उतरे, पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उन्हें खींचकर गहरे पानी में ले गया। घटना के बाद वहां मौजूद ल...