Lakhimpur Khiri News: मकान के बंटवारे के विवाद में महिला से मारपीट, घायल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के चौबियापुर गांव में मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय महिला घायल हो गई। महिला ने अपने जेठ के पुत्रों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी शिवप्यारी पत्नी राजमंगल सिंह का मकान के बंटवारे को लेकर उनके जेठ के पुत्र संजय और विजय से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संजय, विजय और उनकी पत्नियों ने शिवप्यारी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। घटना के बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.