लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। क्षेत्र के ग्राम मटरिया में अधिक बरसात के कारण दीवार गिरने से पांच साल का बच्चा जख्मी हो गया। उसको उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलने से क्षेत्र के ग्राम मटरिया में एक मकान की दीवार ढह गई। इसमें बच्चू का पांच वर्षीय पुत्र रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी खमरिया भेजा गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीएम धौरहरा राशी कृष्णा व तहसीलदार ने घायल बच्चे व परिजनों से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली। क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया कि 24 घंटे के भीतर मकान क्षति की सहायता राशि दी जाए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बारिश में जर्जर मकान की दीवार गिरी, परिवार बाल-बाल बचा यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अलग-अलग स...