लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। एक सप्ताह पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद सिकंदराबाद कस्बे का पूर्वी मोहल्ला और प्राथमिक विद्यालय जलभराव की चपेट में आ गया है। मोहल्ले में घुटनों से ऊपर तक गंदा पानी भरा होने से दर्जनों कच्चे मकान जलमग्न हो गए हैं। मकानों में पानी घुसने के कारण प्रभावित परिवार पिछले एक सप्ताह से पंचायत भवन और बाजार में लगे टीन शेड के नीचे रहने को मजबूर हैं। जलभराव को देखते हुए पम्प सेट से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। पिछले चार दिनों से इंजन वाले पम्पिंग सेट के जरिए पानी निकाला जा रहा है लेकिन पानी की मात्रा अधिक होने के कारण अभी तक पूरी तरह जलभराव दूर नहीं हो सका है। वहीं प्राथमिक विद्यालय परिसर में भी अब तक पानी भरा हुआ है। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई गांव में स्थित जूनियर प्राथमिक विद्...