लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: विगत नगरीय निकाय उपनिर्वाचन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद लक्ष्मी गुप्ता की जीत के एक वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम किया गया। मोहल्ला रंगरेजान-2 के नागरिकों ने अपना संकल्प पूरा होने पर चुनाव के दौरान वार्ड के सम्मानित नागरिकों ने स्थानीय मंदिर में 101 दीप प्रज्ज्वलित किया। इस संकल्प को आज पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूर्ण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने सभी नागरिकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। मैं हृदय की गहराइयों से समस्त सम्मानित नागरिकों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। लक्ष्मी देवी गुप्ता ने आगे कहा कि जनता का यही विश्वास उनकी सबसे बड़ी शक...