Lakhimpur Khiri News: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अन्नकूट का लगा भोग
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गोवर्धन पूजा का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों व मंदिरों में भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजा की और भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को समाप्त करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। पर्व पर श्रद्धालुओं ने गायों की पूजा कर उन्हें गुड़ चारा और अन्य खाद्य सामग्री खिलाई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गोवर्धन पूजा घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.