लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। दुधवा बफर जोन के बेलरायां रेंज मंझरा पूरब में मंगलवार को वनकर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक और पिंजरा लगा दिया। इस इलाके में लगातार तेंदुए की आमद से लोगों में दहशत भरी है। सोमवार को यहां एक पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया था जिसे बच्ची के पिता ने दौड़ाकर छुड़ा लिया था। मंझरा पूरब में बीती 30 अक्टूबर को गुरसाहेब सिंह के घर के आंगन में तेन्दुआ घुस आया था। घर में मौजूद पालतू लिब्राडोर कुत्ते ने तेंदुए को घर से बाहर खदेड़ दिया था। घटना घर में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वनकर्मियों ने मौके पर पिंजरा लगाया था। सोमवार को फिर से इसी इलाके में तेंदुए ने जसविंदर सिंह की पांच वर्षीय मासूम बच्ची को घर से उठा ले गया। घर में मौजूद जसविंदर सिंह ने तेंदुए का पीछा कर बच्ची को छुड़ा लिया था।...