Lakhimpur Khiri News: भीषण गर्मी में बिजुआ क्षेत्र में फेल हुई बिजली सप्लाई
लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- Lakhimpur Khiri News: पड़रिया तुला। बीते दिनों में जब भीषण गर्मी ने दस्तक दी तो पूरे बिजुआ ईलाके बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। बिजली सप्लाई में दिन में लो वोल्टेज और रात में पूरी पूरी रात कटौती से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजुआ क्षेत्र में विधुत उपकेंद्र बिजुआ के सभी फीडरों के सैकड़ों गांव लगातार कई दिनों से बिजली की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात को आठ बजे के बाद से सभी फीडरों पर पहले दो तीन घण्टे रोस्टिंग के नाम पर बिजली गायब रहती है। जिसके बाद दस बीस मिनट की सप्लाई मिलने के बाद पूरी पूरी रात के लिए कटौती हो जा रही है। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। मजबूरन लोग घरों के बाहर, छतों और खेतों में खाट डालकर रात गुजार रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.