Lakhimpur Khiri News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से कुकरा के लोग बेहाल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कस्बा कुकरा में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि दिन और रात दोनों समय घंटों बिजली काटी जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में दो-दो घंटे की कटौती तो आम बात हो गई है। वहीं रात में भी कई बार पूरी रात बिजली गुल रहती है। कई बार देर रात करीब तीन बजे बिजली आती है और कुछ ही समय बाद फिर आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है और मच्छरों के प्रकोप के कारण स्थिति और भी कठिन हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.