लखीमपुरखीरी, जुलाई 20 -- Lakhimpur Khiri News: थाना भीरा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 830 रुपये नकद और 52 पत्ते ताश बरामद किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 19 जुलाई की रात चलाए गए अभियान के दौरान कस्बा भीरा स्थित नहर पटरी के पास बने मजार के निकट छापेमारी की गई। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं जान मोहम्मद और लालजी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना भीरा में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: जुआड़खाने में पुलिस की छापेमारी, 12 गिरफ्तार पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अ...