लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। हरियाणा के भिवानी जिले में आयोजित सारस्वत शब्दाक्षर सम्मान एवं कवि सम्मेलन में गोला गोकर्णनाथ के चार साहित्यकारों को 'शब्दाक्षर सम्मान' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस साहित्यिक आयोजन में गोला के साहित्यकारों को मिले सम्मान से क्षेत्र का साहित्यिक गौरव बढ़ा है। सम्मानित होने वालों में शब्दाक्षर के प्रदेश संगठन मंत्री शशिकान्त मिश्र 'शशि', जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेश चन्द्र बाजपेयी, जिला मंत्री आलोक तिवारी आलोक और जिला उपाध्यक्ष राहुल विश्वनाथ विश्व शामिल हैं। शब्दाक्षर के राष्ट्रीय संरक्षक बुद्धिनाथ मिश्र और राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने चारों साहित्यकारों को सम्मान प्रदान किया। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न 25 प्रदेशों से आए विद्वान कवियों एवं साहित्यकारों ने सह...