लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं और उनके सह-यात्रियों को 27 से 29 तारीख तक निशुल्क बस यात्रा की सौगात दी थी लेकिन लखीमपुर खीरी के रोडवेज बस स्टैंड पर हकीकत सरकारी दावों के बिल्कुल उलट और बदहाल नजर आ रही है। पर्व के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जबकि बसों की संख्या जरूरत के मुकाबले बेहद कम साबित हो रही है। परिवहन निगम के लचर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते दूरदराज़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रोडवेज एआरएम गीता सिंह का दावा है कि डिपो की 79 अनुबंधित और 15 परिवहन निगम की बसें पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

लखीमपुर डिपो की बसों को कैसरबाग में नहीं मिल रहा काउंटर उनके अनुसार, ये सभी बसें यात्रियों को गंतव्य तक...