लखीमपुरखीरी, सितम्बर 12 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद शनिवार को गोला विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। विधायक अमन गिरि के नेतृत्व में गोमती मोड़ से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ।

स्वागत समारोह का आयोजन इसके बाद गुरुद्वारा ममरी कंजा सराफा कमेटी और बड़ा चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। गोला में मिल बाईपास रोड स्थित पटेल संस्थान में कूर्मि क्षत्रिय समाज कल्याण समिति की ओर से रेखा अरुण वर्मा का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष राजीव पटेल, विधायक अमन गिरि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू समेत बड़ी संख्या में ल...