लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। बाईपास स्थित अटल भवन में भाजपा नेता विपिन मिश्रा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी ने की। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति देने और चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं को उनकी सांगठनिक जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी, राजेश शुक्ला, सुधीर गुप्ता, पीयूष जायसवाल, जयेंद्र मिश्रा, नवीन...