लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की भावना जगाने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पलिया विधायक रोमी साहनी के नेतृत्व में कस्बे में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयकार करते हुए लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। बुधवार की दोपहर कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। पलिया विधायक रोमी साहनी के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का लोगों ने सड़क पर खड़े होकर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत भाजपा नेता व गन्ना सोसायटी के डायरेक्टर आशीष वर्मा टीटू के प्रतिष्ठान से हुई। यह भी पढ़ें- Chapra News: तिरंगे की शान में गूंजा छपरा,निकाली भव्य रैली जिसके बाद विधायक रोमी साहन...