लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 15 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़। घर में भाई से विवाद के बाद युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे बिजली के टावर पर चढ़ते देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग से लाइन कटवाई। पुलिस व परिजन उसे नीचे उतारने की कोशिश में लगे रहे। मगर खबर लिखे जाने तक वह नीचे नहीं उतरा था। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र लठिया गांव निवासी नरेंद्र (25) पुत्र छेद्दू का किसी बात को लेकर बुधवार को दोपहर बाद लठिया व बेरिहा गांव के बीच गन्ने के खेत में लगे 33 केवीए के बिजली टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने टावर पर चढ़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजनों सहित तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने नीचे उतारने का प्रयास किया मगर युवक ने किसी की नहीं सुनी। ग्रामीणों ने यूपी 112 व बिजली विभाग को सूचना दी। ...