लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। भाई दूज पर एक बार फिर रोडवेज की परीक्षा होनी है। इसको लेकर रोडवेज निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। अतिरिक्त बसों के साथ बसों के फेरे बढ़ाकर और रूट बदलकर चलाने की तैयारी है। यात्रियों को बेहाल न होना पड़े इसकी परीक्षा रोडवेज की होगी। बुधवार को भाईदूज का त्यौहार है। इसके साथ ही लोगों के घर से काम पर वापस जाना भी होना शुरू हो जाएगा। इसको लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारियां की है। लंबी दूरी के रूट पर भी बसें बढ़ाई गयी है। लखीमपुर और गोला डिपो से घर से वापस दिल्ली जानें वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: भाईदूज पर रोडवेज उतरेगा 116 बसें गोला डिपो से इसके चलते 30 अतिरिक्त बसों के साथ बीस बसों के फेरे बढ़ाए गये है। मौजूदा समय में 18 बसें दिल्ली रूट...