Lakhimpur Khiri News: भगवान कृष्ण की छठी पर गूंजे भजन
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। क्षेत्र के मंगलेश्वर नाथ मंदिर पर कृष्ण जन्म के बाद छठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें गुलशन एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने पूजा अर्चना के साथ भजन की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया है। गांव राजापुर बैनी में बने पौराणिक मंगलेश्वर नाथ मंदिर पर जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके उपलक्ष्य में रविवार की रात कान्हा की छठी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें विधायक ने पंचामृत के साथ कढी चावल का भोग लगाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने भजन गाया-जब से तुम संग लौ लगाई, मैं बड़ी मस्ती में हूं। इस दौरान भजन गायक गुलशन कुमार द्वारा कृष्ण भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर मनोज गुप्ता, पूर्व बार संघ अध्यक्ष आलोक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.