लखीमपुरखीरी, नवम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। सोमवार रात मझगईं रेंज के बौधिया खुर्द गांव में बाघ ने एक मादा नीलगाय और उसके बच्चे को मार डाला। मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को उनकी लाशें देखकर जानकारी हुई। गांव से करीब दो सौ मीटर पश्चिम भगौती प्रसाद के खेत में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मंगलवार सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों को भगौती प्रसाद के खेत में मादा नीलगाय और उसके बच्चे की अधखाई लाशें पड़ी मिलीं। ग्रामीणों को बाघ के हमले का अंदेशा हो गया। खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वनकर्मियों के साथ पहुंचे वन दारोगा विजय पाल ने मौके का निरीक्षण करके बताया कि बाघ ने नीलगाय और उसके बच्चे को शिकार बनाया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बाघ की निगरानी में जुटी वन विभाग की टीम रेंजर अंकित सिंह ने...