Lakhimpur Khiri News: बौधिया कलां के बाद अब मुर्गहा में हाथियों ने नष्ट की फसल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर, संवाददाता। छह अगस्त की रात बौधिया कलां गांव में किसानों की फसलें नष्ट करने के बाद जंगली हाथियों ने शनिवार रात मुर्गहा गांव में खेतों में जमकर उत्पात मचाया। जंगल से भटककर मुर्गहा पहुंचे चार-पांच हाथियों ने कई किसानों की गन्ने, धान की फसलों और सब्जियों को रौंदकर व चबाकर बर्बाद कर दिया। सुबह फसलों की दुर्दशा देख किसान सिर पीटकर रह गए। मझगईं रेंज के मुर्गहा गांव निवासी किसान संजीत कुमार और सुभाष चंद ने बताया कि शनिवार देर रात हाथियों का यह झुंड गांव के पश्चिम खेतों में घुस आया। कुछ ही महीनों बाद ही तैयार होने वाली गन्ने की फसल हाथियों ने तहस-नहस कर डाली। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी वापस जंगल की ओर भाग निकले। हाथियों के उपद्रव में सुभाष, वेदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.