Lakhimpur Khiri News: बैलहा डीह में मगरमच्छ के हमले से बकरे की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: दक्षिण निघासन रेंज के बैलहा डीह गांव के पास जलभराव वाले इलाके में मगरमच्छ के हमले से एक पालतू बकरे की मौत हो गई। इस मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को कई दिन पहले दी जा चुकी है। कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में दहशत और रोष है। ग्रामीणों के मुताबिक बैलहा गांव के पास शारदा नदी की बाढ़ का पानी भरा है। इसमें मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना कई दिन पहले लुधौरी रेंजर मोबीन आरिफ को दी जा चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पालतू जानवरों के साथ ही इंसानों को भी खतरा है। इसके बावजूद वन विभाग ने बचाव और सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। शुक्रवार को पानी पीने गए रमेश के पालतू बकरे को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों को डर है कि जलभराव के बीच आते-जाते समय मगरमच्छ किसी इंसान या बच्चे को अपना शिकार न बना ले। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.